कांग्रेस किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है : दीप्ति किरण माहेश्वरी

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आज कुरज, जूणदा, गणेशपुरा, सोनियाणा, पछमता, कोटड़ी गांवों में सघन परिभ्रमण कर जनसमस्याओं का संज्ञान लिया। क्षेत्रवासियों से चर्चा में विधायक ने कहा कि कांग्रेस किसानों और गरीबों की सबसे बड़ी दुश्मन है। उत्तर प्रदेश में सरकार ने त्वरित कार्यवाही की, किसान संगठनों से समझौता किया और घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए है। कांग्रेस देशभर में हिंसा और अराजकता का वातावरण बना कर देश की प्रगति रोकने का षडयंत्र कर रहे है।

विधायक दीप्ति ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान के किसानों की सूध ले। घड़साना में किसान आंदोलन कर रहे है। कई जिलों में अल्प और अतिवृष्टि के कारण फसले खराब हो गयी है। बेरोजगारी और अपराधों ने जनता की कमर तोड़ दी है।

शोकाकुल परिवारों से संवेदना व्यक्त की

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी उक्त गांवों के शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुँची। उन्होंने दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिजनों का ढांढस बंधाया।

विधायक दीप्ति के परिभ्रमण में मण्डल अध्यक्ष उदयलाल अहीर, उपाध्यक्ष भूरालाल जाट, पूर्व अध्यक्ष अरूण बोहरा, पूर्व सरपंच अनिल जाट, पूर्व उपप्रधान सुरेश जाट, महामंत्री छीतरमल जाट, राजेन्द्र व्यास, पूर्व जिलाअध्यक्ष महिला मोर्चा कला राजोरा, कैलाश गिरी गोस्वामी, राधा रानी, प्रमोद मंडोवरा, घीसुलाल पीतलीया, शैलेन्द्र शर्मा, रोशन शर्मा, शंभुलाल सनाढ्य, माधवलाल जाट, रतनलाल जाट आदि कार्यकर्ताओं का साथ रहा।

यह भी पढ़े-पोषण अभियान में बेहतर कार्य करने पर किया सम्मानित