राजस्थान उपचुनाव में चली सहानुभूति लहर, सहाड़ा, सुजानगढ़ से कांग्रेस और राजसमंद से जीती बीजेपी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के लिए हुए तीन उप चुनाव में से राजसमंद की तस्वीर साफ हो गई हैं। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी ने जीत हासिल की हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं। दीप्ति माहेश्वरी ने तनसुख बोहरा को मात दी हैं। आपको बता दें कि शुरूआती रूझानों में राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी आगे चल रही ​थी। 22 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 3535 वोट से आगे चल रही थी। दीप्ति माहेश्वरी को 66,580 वोट मिले है। कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 63,045 वोट मिले। सुजानगढ़ उपचुनाव 14वें राउंड के बाद रुझान कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही हैं।

कांग्रेस के मनोज मेघवाल 15,147 मतों से आगे चल रहे हैं । दूसरे नंबर पर RLP के सीताराम को 19 हजार 787 मत मिले हैं। अभी भी तीसरे नंबर पर भाजपा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सुजानगढ़ में हैं। वे जय निवास पर घर से ही चुनावी परिणाम देख रहे हैं।

पॉजिटिव आने के बाद मनोज ने खुद को होम आइसोलेट किया हैं। मनोज मेघवाल चूरू मतगणना में नहीं आएंगे। सहाड़ा में 28 राउंड की काउंटिंग हो गई है। यहां कांग्रेस की गायत्री देवी ने 42099 वोट के अंतर से भाजपा को हराया है। गायत्री देवी को 81,151 वोट मिले, जबकि भाजपा के डॉ. रतन लाल जाट को 39,052 वोट ही मिले। वहीं, आरएलपी के बद्रीलाल जाट को 12,175 वोट मिले। यहां नोटा में 4074 वोट पड़े।