रोगियों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी, रिकवरी दर 78.28 फीसदी तक पहुंची

राजस्थान में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, corona possitive
राजस्थान में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, corona possitive

भारत में रोजाना बड़ी तादाद में रोगियों का स्वस्थ होना जारी है। निरंतर ऊपर की तरफ बढ़ रही रिकवरी दर आज 78.28 फीसदी तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 79,292 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 38,59,399 हैं। ठीक होने वाले रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। आज यह अंतर लगभग 28 लाख (28,69,338) से अधिक हो गया है।

रिकवरी दर बढ़ने से पिछले 24 घंटों के दौरान 79,292 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है

करीब आधे (48.8 फीसदी) सक्रिय मामले तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों से सामने आए हैं। करीब एक चौथाई (24.4 प्रतिशत) सक्रिय मामले उत्तर प्रदेश, ​तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और तेलंगाना राज्यों से सामने आए हैं।

कुल सक्रिय मामलों में से 60.35 फीसदी मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से हैं। इन्ही राज्यों में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या करीब 60 फीसदी (59.42 फीसदी) तक पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में 1,054 मौतें हुई हैं। नई मौतों में से, लगभग 69 फीसदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली जैसे पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हुईं हैं।

महाराष्ट्र (29,894 मौतों) में 37 फीसदी से अधिक मौतें दर्ज हुई हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 34.44 फीसदी (363 मौतें) मौतें हुई हैं।