प्रज्ञा ठाकुर की विवादित टिप्पणी, कहा-बंगाल में मुमताज का लोकतंत्र, ताड़का की सरकार

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत को लेकर मध्यप्रदेश में भी सियासत शुरू हो गई है। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल सरकार पर विवादित टिप्पणी की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को मुमताज का लोकतंत्र बताते हुए हिंदू कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और लिखा- अब टिट फॉर टैट करना ही होगा यानी जैसे को तैसा।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को असम में शरण लेना पड़ रही है। इसके लिए एकमात्र उपाय राष्ट्रपति शासन और एनआरसी ही है। संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। हालांकि उनकी पोस्ट के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है। किसी ने इसे कश्मीर बनने की शुरुआत बताया, तो किसी ने इसे भाजपा की हार की खीज बताया। लोगों ने इसके लिए भाजपा को भी घेरा है।

यह भी पढ़ें-ओशो की निजी सचिव रही मां योग नीलम का निधन