फ्रांस में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण और मौतों का आंकड़ा

फ्रांस में एक बार फिर संक्रमण और मौतों का आंकड़ा बढऩे लगा है। शनिवार को कुल मिलाकर 21 हजार 231 मामले सामने आए। इसी दौरान 328 संक्रमितों की मौत भी हो गई। शुक्रवार को 20 हजार 701 मामले सामने आए थे और 310 लोगों की मौत हो गई थी।

एक ही दिन में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी 10 हजार से ज्यादा बढ़ी। हेल्थ मिनिस्ट्री ने माना है कि पिछले हफ्ते संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि अब नेशनल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। फ्रांस में दो महीने पहले तक हर दिन 50 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे थे। सरकार ने सख्त लॉकडाउन से हालात सुधारे।

वैक्सीनेशन के बीच दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के बढऩे की रफ्तार तेज होने लगी है। इसको देखते हुए अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने देश में 21 मार्च तक पाबंदियां बढ़ा दी हैं। इसके मुताबिक, यहां रहने वाले लोग गैर-जरूरी कामों के लिए ट्रैवल नहीं कर पाएंगे। लोगों को यात्रा की वजह बताना जरूरी होगा। अब तक ये पाबंदी 21 फरवरी तक ही थीं।

यह भी पढ़ें-म्यांमार तख्तापलट : सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे लोगों पर सेना ने की फायरिंग