भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 2.95 लाख नए पॉजिटिव केस मिले, 2023 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,95,041 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हुई। 2,023 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,82,553 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,32,76,039 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,90,197 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,01,19,310 हुआ।

यह भी पढ़ें-CISCE ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की, 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी