यह है दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान टीम, जानिए क्या रहा कोविड स्टेटस

pcb
pcb

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाले 35 सदस्यीय पाकिस्तानी दल के सभी सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट नकारात्मक आया है। इस दल में 22 खिलाड़ी और 13 अधिकारी शामिल हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। अब, पाकिस्तानी दल शुक्रवार सुबह चार्टर्ड प्लेन से जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होगा।

पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है:-

टी-20 टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अरशद इकबाल,आसिफ अली, दानिश अजीज, फहीम अशरफ, हैदर अली, हरिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जरीन, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शारजील खान और उस्मान कादिर।

एकदिवसीय टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, दानिश अजीज, फहीम अशरफ, फखर जमान, हैदर अली, हरिस रऊफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हसनैन मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जिन्नर, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान कादिर।

टेस्ट टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, आजाद अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमरान बट, मोहम्मद नवाज, नौमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दानी, ताबिश खान और जाहिद महमूद।