चक्रवाती तूफान ताऊ ते : महाराष्ट्र में समुद्र में 4 जहाज फंसे, 184 लोगों को बचाया, 14 शव बरामद, 75 लापता

चक्रवाती तूफान ताऊ ते अब कमजोर पड़ गया है, पर सोमवार को जब ये महाराष्ट्र से गुजरा तो इसने तबाही मचा दी। इसके चलते समुद्र में 4 जहाज फंस गए। इनमें से एक जहाज बार्ज पी- 305 अब डूब गया है। इस पर 273 लोग सवार थे। इनमें से 184 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 14 के शव बरामद किए गए हैं और 75 अभी लापता हैं। इस जहाज के रेस्क्यू में आईएनएस विराट और कोलकाता जुटे हैं। ऑपरेशन अभी जारी है।

बार्ज 305 के अलावा गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे थे, इन सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। बार्ज स्स्-3 पर 202 और सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हैं। नेवी के मुताबिक, ये सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें खाना-पानी जैसी चीजें मुहैया कराई गई हैं। इन जहाजों को ह्रहृष्टत्र की मदद से खींच कर वापस लाने की कोशिश जारी है।

मुंबई से 175 किमी दूर हीरा फील्ड्स में बार्ज क्क305 पर रेस्क्यू सोमवार शाम 5 बजे से जारी है। इस पर सबसे ज्यादा 273 लोग सवार थे। इस जहाज के चालक दल और अन्य लोगों को निकालने में ढ्ढहृस् कोलकाता और ढ्ढहृस् कोच्चि जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4529 कोरोना मरीजों की मौत, 2.67 लाख से ज्यादा नए केस