मुंबई: ताउते चक्रवाती तूफान से आया उफान, पेड़ टूटे, मकान क्षतिग्रस्त

cyclone
cyclone

मुंबई। महाराष्ट्र पहुंचे ताउते चक्रवाती तूफान ने मुंबई सहित प्रदेश के कई तटीय क्षेत्रों में तबाही मचा दी। महाराष्ट्र के तटीय इलाके रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर में लगतार तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार यह क्रम अगले कुछ दिनों तक चलेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश जारी रहेगी।

सैकड़ों जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगहों पर घर टूट गए। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। लगातार जारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से समुंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। सैकड़ों जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगहों पर घर टूट गए। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

देर रात से ही महाराष्ट्र के मुंबई, उत्तरी कोकण, ठाणे और पालघर के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मुंबई के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया और कुछ विमानों को भी डायवर्ट करना पड़ा। वैक्सीनेशन का काम भी रोक दिया गया। बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी ऐहतियातन बंद कर दिया गया है। अकेले मुंबई में पेड़ गिरने की 132 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नवी मुंबई में 8, कल्‍याण-दोम्बिवली में 22 और ठाणे में 28 जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है। ताउते तूफान की वजह से महाराष्ट्र में कई जगहों पर मकान क्षतिग्रस्त हुए।