व्यसन मुक्ति और नारी सम्मान के लिए की विस्तृत चर्चा

गज शुश्रुषा ट्रस्ट
गज शुश्रुषा ट्रस्ट

जयपुर। गज शुश्रुषा ट्रस्ट द्वारा काली बेरी बेलदार बस्ती में टीकम, माया, सोनू, कंचन, प्रिया सोनाली, निरमा, लक्ष्मी, आरती के साथ व्यसन मुक्ति एवं नारी सम्मान के लिए विस्तृत चर्चा हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र ने बताया कि ट्रस्ट आने वाले वक्त में विभिन्न सेवा बस्तियों में व्यसन मुक्ति एवं नारी सशक्तिकरण हेतु बृहद कार्य करेगा जिसमें नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, विभिन्न सत्य घटनाओं से समाज को जागृत करना, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता ऐसी अनेक रोचक प्रतियोगिताओं से ट्रस्ट समाज जागृति का कार्य करेगा।

गज शुश्रुषा ट्रस्ट
गज शुश्रुषा ट्रस्ट

कोषाध्यक्ष विवेक ने बताया कि ट्रस्ट गुरुकुल शिक्षा,जंगल विकास, वृहद वृक्षारोपण, गो सशक्तिकरण, अहिंसा, शाकाहार, ध्यान, योगा, गौशाला जैसे अनेक भारतीय संस्कृति संरक्षण हेतु कार्य की भी विस्तृत चर्चा एवं रूपरेखा बनी। सचिव पायल ज्योति ने विभिन्न कार्यक्रम के क्रियान्वन की विस्तृत रूपरेखा रखी जिसमें बस्ती के अनेक व्यक्तियों द्वारा समर्थन मिला एवं इन कार्यों के लिए जनमानस स्वयं उठ खड़ा हुआ। उपस्थित जनमानस में खुशी की लहर एवं एक उमंग जागी की हमें भी कोई संभालेगा। अंत में सभी ने ट्रस्ट की विभिन्न संकल्पनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे विकास कार्य