महेंद्र सिंह धोनी: सफेद हो चुकी दाढ़ी और बाल पर बोलीं मां- बच्चे कभी बूढ़े नहीं होते:PHOTO

महेंद्र सिंह धोनी,dhoni
महेंद्र सिंह धोनी,dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। 2007 में इन्हीं लहरहाती जुल्फों के साथ पहला टी-20 विश्वकप थामकर पूरे देश को रोमांच से भर दिया। 28 साल बाद 2011 में विश्वजीत के बाद अपना सिर मुंडवाकर भी सबको चौंका दिया। बीच में, उन्होंने दाढ़ी वाले लुक को आजमाया, लेकिन 2019 विश्वकप से पहले फिर से लीन शेव हो गए।

महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डे यू किया।

वो आखिरी समय था जब क्रिकेट की दुनिया ने एमएस धोनी को मैदान पर देखा था। अब माही एकबार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। अब वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से लंबे बाल नहीं हैं, वह कुछ थके हुए भी दिख रहे हैं। पक चुकी दाढ़ी के बालों में सफेद रंग की झंकार है। कुछ ने भारत के पूर्व कप्तान की उम्र पर भी सवाल उठा दिए।

महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी का बयान सामने आया है।

इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मेरा बेटा इतना बूढ़ा नहीं हुआ, जितना सोशल मीडिया पर उसे बना दिया गया। हां, मैंने तस्वीरों में उसके नए लुक को देखा है, लेकिन वह उम्रदराज नहीं लग रहा।

सफेद हो चुकी दाढ़ी और बाल पर बोलीं महेंद्र सिंह धोनी की मां-बच्चे कभी बूढ़े नहीं होते

किसी मां के लिए उसका बच्चा कभी बूढ़ा नहीं हो सकता। धोनी के भविष्य पर लगाई जा रही अटकलों पर मां देवकी ने कहा कि अपने बेटे के टी-20 वल्र्ड कप खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। धोनी जानते हैं कि कोई भी फैसला कब लेना है। अपने करियर पर बात करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति खुद वही हैं।