सौरभ गांगुली के घर पहुंचीं ममता, जन्मदिन की बधाई दी

सौरव गांगुली, saurav ganguly
सौरव गांगुली, saurav ganguly

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली 49 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्हें सुबह से ही बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच विधानसभा का सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने सीधे उनके आवास पर पहुंच गई। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली है। मुख्यमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के घर पर गई हैं। गांगुली और ममता की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। इसके पहले भी विभिन्न मौके पर मुख्यमंत्री दादा से फोन पर बात करती रही हैं लेकिन यह पहला मौका है जब उनके घर गई हैं। सूत्रों ने बताया है कि सौरभ की पत्नी और बेटी के साथ भी मुख्यमंत्री ने वक्त बिताया है।