सेवा व समर्पण कार्यों के तहत बांटे मास्क, किया पौधरोपण

बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन पर 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत तीसरे दिन रविवार को म्यूजियम रोड, सर्किट हाउस, पब्लिक पार्क व रथखाना आदि क्षेत्रों में राहगीरों को मास्क वितरित किए गए। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने बताया कि तीन हजार मास्क वितरण के साथ ही लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहने रखने की सीख भी दी गई।

इस दौरान रमेश भाटी, राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, आदर्श शर्मा, आनन्द सोनी, शंभु गहलोत, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत आदि उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा गोपेश्वर मंडल द्वारा काली माता मंदिर के पास गोचर भूमि पर पौधरोपण किया गया।

मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि गिलोय, तुलसी, पीपल इत्यादि औषधि पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बंशीलाल तंवर, चन्द्रप्रकाश गहलोत, अश्विनी रामावत, प्रेम गहलोत, सुन्दर लाल साध, मुकेश, अनुराधा, आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सांसद सेवा केंद्र की ओर से पीएम के जन्मदिन पर भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अपना घर आश्रम में जाकर फंल बांटे।

यह भी पढ़ें-कलेक्टर ने धरणीधर महादेव में की पूजा, विकास कार्यों का किया अवलोकन