जिला प्रमुख तथा प्रधान बहुमत से कांग्रेस के बनाए जाएंगे : जूली

अलवर। श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि पंचायती राज चुनाव तथा लोकतंत्र के इस उत्सव में कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1 दिन पहले वार्ड नंबर 2 से पंचायत समिति सदस्य अलमदी को निर्विरोध चुना गया वहीं दूसरे दिन उमरेन पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से सनी साबिर को निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चुना गया है।

श्रम मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यकर्ता पूरे मनोबल से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2 से खाता खोलकर अगले ही दिन उमरेन पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से सनी साबिर को निर्विरोध सफल बनाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चुनावी वादों को अब जनता समझ चुकी है। भाजपा की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख तथा प्रधान बहुमत से कांग्रेस के बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े-लोक समस्याओं को निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : शाले मोहम्मद