जिला कलेक्टर ने दिये महाशिवरात्रि पर्व पर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के निर्देश

जयपुर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अन्तर सिंह नेहरा ने गुरूवार को मनाये जाने वाले शिवरात्रि पर्व पर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था, सुचारू यातायात व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारिरयों को प्रदान किये हैं।

नेहरा ने बताया की जयपुर जिले में शिवरात्रि पर्व पर मोती डूंगरी स्थित मन्दिर, ताडकेश्वर मन्दिर चौड़ा रास्ता व अन्य शिवालयों पर श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिये जिससे आमजन को इस पर्व पर किसी प्रकार की असुविधा ना हों तथा व कानून व शान्ति व्यव्स्था बनी रहें नेहरा ने पुलिस उपायुक्त (उत्तर-दक्षिण एवं पूर्व-पश्चिम एवं यातायात) को जयपुर शहर के अन्य सभी शिवालयों पर कानून व्यवस्था शान्ति व्यवस्था, बनाये रखने को कहा गया है।

साथ ही निर्देश दिये गये है कि किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग नहीं हों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहें। जयपुर नगर निगम के अधिकारियों को शिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जयपुर शहर के समस्त स्थानों पर साफ सफाई रोशनी पेयजल आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये हैं।

इसी के साथ जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग को महाशिवरात्रि पर्व पर मोती डंूगरी मन्दिर एवं ताडकेश्वर मन्दिर एवं अन्य शिवालयों के आस-पास के क्षेत्र में पेयजल की समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसके अतिरिक्त देवस्थान विभाग सवाई मानसिंह चिकित्सालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम एवं द्वितीय) को भी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। उपनियन्त्रक (जयपुर शहर पूर्व) नागरिक सुरक्षा को भी संबंधित विभागो से समनवय रखते हुए अपेक्षित व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए पाबंद किया है।

यह भी पढ़ें-जिलास्तरीय अधिकारियों सहित ब्लॉक अधिकारियों ने किया आयोजन स्थलों का निरीक्षण