साइकिलिंग करते हैं ना, नहीं करते तो शुरू हो जाइए, मिलेंगे ढेरों फायदे

साइकिलिंग
साइकिलिंग

आज अस्वस्थ जीवनशैली मोटापा सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही है। ऐसे में शरीर को इन बिमारियों से दूर रखने के लिए कुछ तरह की एक्टीविटी जरूरी है। ऐसे में साइकिलिंग एक बेहतरीन एक्टिविटी साबित हो सकती है। साइकिल चलाने से साइकिल चलाने आपका दिमाग स्वस्थ रहने के साथ ही कैलोरी घटती है, मांसपेशियां मजबूत होती है, बीपी, शुगर और अन्य कई बीमारियों से भी धीरे-धीरे निजात मिलती है, ये आपके हार्ट को स्वस्थ रखता, इससे प्रदूषण भी कम होता है और आपको नींद भी अच्छी आएगी, आप अगर दूसरी कोई एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, तो कम से कम साइकिल चलाएं, इससे आपको कई फायदे होंगे। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएगें कि रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से सेहत को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

क्यों मनाते हैं विश्व साइकिल दिवस?

साइकिलिंग
साइकिलिंग

फिजिकल एक्टिविटी जैसे चलना, साइकिल चलाना या खेलकूद करना स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञ भी हर उम्र में के लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की सलाह देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक चलने और साइकिल चलाने से स्वास्थ्य रहा जा सकता है। वहीं गरीब शहरी क्षेत्र के लिए, जहां लोग निजी वाहनों का खर्च नहीं उठा सकते और पैदल चलना कई बार मुश्किलों भरा होता है उनके लिए साइकिल चलाना काफी मददगार साबित होता है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक, कई तरह के कैंसर, डायबिटीज जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।

साइकिल चलाने से शरीर को क्या लाभ है?

मांसपेशियां मजबूत करे

साइकिलिंग
साइकिलिंग

साइकिल चलाने से शरीर का निचला हिस्सा काफी मजबूत होता है। इससे मसल्स, काव्स और क्वाड्रिसेप्स टोंड होते हैं।

सहनशक्ति बढ़ाए

साइकिल चलाने से सहनशक्ति में सुधार होता है। इतना ही इससे कार्डियोवैस्कुलर की सहनशक्ति को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। साइकिल चलाने के दौरान हार्ट रेट काफी बढ़ जाती है, जिससे दिल खून को अधिक प्रभावी ढंग से पंप करता है।

मानसिक स्वास्थ्य सुधारे

साइकिल चलाने से डिप्रेशन, चिंता और तनाव को रोकने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा साइकिल चलाने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को अच्छा करते हैं। रोज कुछ घंटे की साइकिलिंग से नींद भी अच्छी आती है।

वजन घटाने में मददगार

साइकलिंग व्यायाम करने का सबसे आसान और मजेदार तरीका है। बस रोजाना आधे घंटे के लिए साइकिल की सवारी करने से लगभग 300 किलो कैलोरी जलाने में मदद मिल सकती है।

संपूर्ण स्वास्थ्य

साइकिल चलाने से निचले शरीर के जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : साक्षी की मौजूदगी में अश्लील मजाक साहिल को नहीं था पसंद, इसलिए मार दिया