क्या आप जानते है दुनिया की सबसे छोटी सल्तनत के बारे में, जहां रहते है सिर्फ 11 लोग

आपने आज तक इतिहास के बड़े से बड़े साम्राज्यों के बारे में कई बाते सुनी होंगी। ब्रिटिश साम्राज्य के बारे में कहा जाता था कि उसका सूरज कभी नहीं डूबता था, जबकि चंगेज खा की सल्तनत चीन के लेकर हिंदुस्तान तक फैली हुई थी, वहीं मुगलों ने काबूल से लेकर भारत के कर्नाटक तक राज्य किया। इन साम्राज्य के राजा अपने बड़े साम्राज्य को लेकर चर्चा में थे, लेकिन क्या आपने कभी विश्व के सबसे छोटे साम्राज्य के बारे में सुना है।

ओडिन की खाड़ी में इटली के सार्डिनिया के तट से दूर, टवोलारा एक छोटा सा द्वीप है। टवोलारा पांच किलोमीटर लंबा है और एक किलोमीटर चौड़ा और यह समुद्र के बीचो-बीच मौजूद एक जजीरे पर फैला हुआ है। टोनियो बर्तलिओनी टवोलारा पर राज करते हैं, लेकिन वो किसी राजा की तरह नहीं रहते हैं।

यह भी पढ़ें-इंग्लैंड में एक गांव ऐसा, जहां है पैसों का पेड़, जानिये क्या है रहस्य

टोनियो बर्तलिओनी का पहनावा किसी आम आदमी की तरह है और वो एक रेस्टोंरेंट चलाते हैं और उनके पास एक बोट भी है। भले ही यह आपको हैरान करें और आप इसे मजाक के तौर पर लें, लेकिन टोनियो बर्तलिओ और टवोलारा के लोग अपनी देश की सल्तनत को लेकर काफी गंभीर होते हैं।