देश में घरेलू विमानों का किराया 30 फीसदी तक बढ़ाया गया

देश में घरेलू विमानों का किराया 30 फीसदी तक बढ़ गया है। देश में जैसे-जैसे वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ रही है, यात्रा सामान्य स्तर पर आती जा रही है। हाल ही में सरकार ने अलग-अलग रूट के लिए तय किए गए हवाई किराए का प्राइस बैंड भी बढ़ा दिया था।

वहीं एयरलाइन कंपनियों पर प्री-कोविड लेवल के मुकाबले अधिकतम 80 फीसदी क्षमता की सीमा को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

सरकार के आदेश के अनुसार अब आपको घरेलू विमानों में यात्रा करने पर जेब ज्यादा ढीली करनी होंगी। एयरलाइंस के न्यूनतम किराए में 10 फीसदी और अधिकतम किराए में 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है।

नए प्राइस बैंड के मुताबिक दिल्ली-मुंबई रूट पर इकॉनोमी क्लास में एक ओर का किराया 3,900-13,000 रुपये के रेंज में होगा। पहले यह 3,500-10,000 रुपये के रेंज में था। हालांकि इसमें एयरपोर्ट का यूजर डेवलपमेंट शुल्क, यात्री सुरक्षा शुल्क (घरेलू मार्ग पर 150 रुपये) और जीएसटी शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-बैंकों की हड़ताल, हज़ारों करोड का कारोबार प्रभावित