महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, रसाई गैस की कीमतों में 25.50 रूपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए

पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थ की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता के लिए यह खबर झटका देने वाली है। पेट्रोलियम कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके जनता को वैसे महंगाई के बोझ तले दबा रही है, वहीं अब कंपनियों ने आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी बढ़ा दी हैं।

कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में 25.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए हैं, जो आज से लागू हो गए। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के बाद आज जयपुर में रसोई गैस का एक सिलेंडर 813 की जगह 838.50 रुपए में मिल रहा है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फैडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि कंपनियों ने आज रसोई गैस और कमर्शियल उपयोग के सिलेंडर दोनों के ही कीमतों में बढ़ोतरी की है। घरेलू सिलेंडर 25.50 रुपए, जबकि कमर्शियल सिलेंडर पर 84 रुपए बढ़ाए हैं। इस बढ़ी हुई कीमत के बाद अब बाजार में कमर्शियल उपयोग का गैस सिलेंडर 1488.50 रुपए की जगह 1572.50 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें-तीसरी लहर से बचाव के लिए किया जाएगा जन-जन को जागरूक : मेघराज सिंह