हल्दी का प्रयोग रसोई घर में भोजन पकाने के रूप में किया जाता है। इसके साथ ही पूजा-पाठ और कई शुभ अवसरों पर भी हल्दी का प्रयोग होता है। हिंदू धर्म में हल्दी को कई कार्यों के लिए अत्यंत ही शुभ माना गया है। भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा में हल्दी अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी से जुड़े ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है। इन उपायों को करने से कई परेशानियां दूर होती हैं। जानते हैं हल्दी से जुड़े प्रभावी उपायों के बारे में।
सनातन धर्म में गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने का विधान है। इस दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की उपासना करते हैं। उनकी सारी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं।
साथ ही कुंडली में गुरु भी मजबूत होता है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु मजबूत रहने से विवाहित महिलाओं को सुख, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है, तो अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी होती है। साथ ही करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। कुंडली में गुरु कमजोर रहने से अविववाहितों की शादी में बाधा आती है। इसके लिए अविवाहित लड़कियों को गुरु मजबूत करने हेतु गुरुवार का व्रत करना चाहिए। साथ ही गुरुवार के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
यह दान करें
- सामान्य लोग भी पीली दाल का दान कर सकते हैं। इससे सुख, शांति और धन में वृद्धि होती है। अविवाहित लड़कियों की शादी के योग बनते हैं।
- अगर आप अपने जीवन में सुख, सौभाग्य और धन प्राप्त करना करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र का दान करें। अविवाहित लड़कियां कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए जरूरतमंदों को पीले रंग के कपड़े दान कर सकती हैं।
- अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की चीजें उपहार में दें। आसपास के बच्चों को ट्यूशन दें। इस उपाय को करने से भी गुरु मजबूत होता है। कुंडली में गुरु मजबूत रहने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
- विवाहित लड़कियां गुरुवार के दिन पीले चन्दन का दान करें। साथ ही गुरुजन और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। इससे भी गुरु मजबूत होता है।
यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं मटका भी वास्तु से रखना होता है शुभ