प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव

कर्नाटक में सतीश पूनियां ने किसानों के आग्रह पर चलाया ट्रैक्टर, कहा-मोदी सरकार किसान हितैषी, प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी

बेंगलुरू। कर्नाटक विजय संकल्प अभियान में भाजपा पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में जुटी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर जिला, बूथ, मंडल और शक्ति केन्द्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर भाजपा की प्रचंड जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रचंड बहुमत की भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव

जोरदार स्वागत किया

इस दौरान जेपी नडडा के साथ कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां, भाजपा बेंगलुरु देहात के जिला अध्यक्ष एवी नारायण स्वामी इत्यादि मौजूद रहे, जहां कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा इनका विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

गौसेवा की

डॉ. सतीश पूनियां और केन्द्रीय मंत्री देवुसिंह चौहान ने दोडबल्लापुर में क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान श्री घाटी सुब्रमण्यम मंदिर में दिव्य दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। साथ ही राष्ट्रोथान गौशाला पहुंचकर गौमाता के दर्शन कर गौसेवा की।

दोडबल्लापुर क्षेत्र में सतीश पूनियां, तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और केन्द्रीय मंत्री देवुसिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी धीरज मुनिराज के समर्थन में सभा को संबोधित कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कार्यकर्ताओं को घर-घर जनसपंर्क का आह्वान करते हुये कर्नाटक में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : जिन फिल्मों में काम करने से सलमान ने किया मना, उन्हीं से शाहरुख को मिली शोहरत