डाॅ. सतीश पूनियां ने बड़ी चौपड़ एवं प्रदेश कार्यालय पर किया झण्डारोहण

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कुशल नेतृत्व से वैचारिक एवं बुनियादी मुद्दों का समाधान कर दुनियाभर में भारत का स्वाभिमान बढ़ाया: डाॅ. सतीश पूनियां
  • हम सब सौभाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे सुन्दर एवं सनातन देश भारत की धरती पर पैदा हुए: डाॅ. पूनियां  
  • डाॅ. पूनियां ने जयपुर शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक पाण्ड्या का सम्मान किया
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में चन्द्रशेखर, माधोराम चौधरी, भजनलाल शर्मा,
  • श्रवण सिंह बगड़ी, रामचरण बोहरा सहित प्रमुख पदाधिकरी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने आज 72वें गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर झण्डारोहण किया एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस दौरान डाॅ. पूनियां ने विगत 40 वर्षों से बड़ी चौपड़ पर भाजपा की ओर से लगातार तिरंगा फहराने की व्यवस्थाएं किये जाने पर जयपुर शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक पाण्ड्या का माला पहनाकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया। इससे पहले डाॅ. पूनियां ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस पर भारत की छोटी काशी जयपुर में बड़ी चौपड़ पर झण्डारोहण किया।

डाॅ. पूनियां ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्बोधित करते हुए कहा है कि यह स्वतन्त्र भारत में हमारे महान लोकतन्त्र की स्थापना का महापर्व है और 26 जनवरी, 1950 को स्वतन्त्र भारत में लोकतान्त्रिक संविधान देश में लागू हुआ। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के द्वारा 11 करोड़ किसानों के खातों में 1 लाख 15 हजार करोड़ की राशि सीधे पहुँचायी, स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत शौचालयों का निर्माण करवाया, उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को मुफ्त गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाये, अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, जन-धन खाते खोले, धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को विकास की नई राह दिखाई एवं तीन तलाक से मुस्लिम माताओं-बहनों को राहत प्रदान की, इस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने वैचारिक एवं बुनियादी मुद्दों का समाधान कर दुनियाभर में भारत का स्वाभिमान बढ़ाया।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने मजबूती से लड़ाई लड़ी और भाजपा ने भी देशभर मंे सेवा कार्यों से एक नया इतिहास बनाया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जिसने स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर पहले चरण में करीब 3 करोड़ लोगों को इसका लाभ दिया गया, यह मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारे देश के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है और आगे के चरणों की तैयारियां भी लगातार व्यवस्थित तरीके से चल रही हंै। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे सुन्दर एवं सनातन देश भारत की धरती पर पैदा हुए और आज हम जिस आजादी की खुली सांस ले रहे हैं, जिन अधिकारों का उपयोग कर रहे हैं वह हमारे महापुरूषों के बुद्धि कौशल एवं परिश्रम का फल है।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि भारत का लोकतंत्र ही दुनिया में भारत की सबसे बड़ी ताकत है, भारत की बहुआयामी एवं बहुल संस्कृति लोकरंग से रंगी है, अनेकों जाति, धर्म, पंथ, मजहब, भाषा इन तमाम विभिन्नताओं एवं विषमताओं के बाद भी भारत एक खूबसूरत एवं सुन्दर देश है।

प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, महेन्द्र जाटव, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, आईटी प्रदेश प्रभारी अविनाश जोशी, विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व जयपुर शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र भार्गव, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, फूलचन्द भिण्डा, जयपुर ग्रेटर महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्णावट, सत्कार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय धांधिया, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका, पूर्व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक योगेन्द्र सिंह तंवर, नीति विषयक शोध विभाग के प्रदेश प्रमुख डाॅ. अखिल शुक्ला, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश सरीन, भाजयुमो के विधि संयोजक कपिल सिंह सिसोदिया, डाॅ. एस.एस. अग्रवाल, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मुनव्वर खान, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के पूर्व सदस्य एच. खान, कला संस्कृति बोर्ड के पूर्व चैयरमेन अशोक पाण्ड्या, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाॅ. अशोक यादव सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं कार्यकर्Ÿाा आदि उपस्थित रहे।