सोने से पहले पी लें ग्रीन टी, फिर देखें चमत्कारिक फायदे

ग्रीन टी
ग्रीन टी

कई लोग बिस्तर पर जाने से पहले गर्म दूध या कुछ अन्य पेय पदार्थ पीते है ताकि रात को बेहतर नींद आए। कई लोग एक गिलास गर्म पानी पीना भी पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सोने से पहले ग्रीन टी पीने से आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं और इसका भाप लेने से भी आपको आराम महसूस होता है। ग्रीन टी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, ई, बी5, के, प्रोटीन, आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन करते हैं। आइए रात को सोने से पहले ग्रीन पीने के फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अच्छी नींद में फायदेमंद

अच्छी नींद
अच्छी नींद

इन दिनों कामकाज के बढ़ते बोझ की वजह से लोगों की जीवनशैली पूरी तरह से बदल चुकी है। इतनी ही नहीं इस वजह से उनकी स्लीप साइकिल में भी काफी बदलाव आने लगा है। ऐसे में अगर आप रात में सुकून की नींद चाहते हैं, तो इसके लिए सोने से पहले एक कप ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इसमें मौजूद अमीनो एसिड एल-थीनाइन, नींद में सुधार कर आपके तनाव को भी कम करता है।

दिल की सेहत के लिए गुणकारी

दिल
दिल

अगर आप रात में सोते समय ग्रीन टी पी रहे हैं, तो इससे आपका दिल सेहतमंद बनता है। इसे पीने से आपके शरीर में जमा फैट कम होता है, जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही ग्रीन टी ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी मददगार है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का कम स्तर आपके दिल को सेहतमंद बनाए रखता है। इतना ही नहीं ग्रीन टी पीने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

तनाव करें कम

बदलती जीवनशैली और काम के बढ़ते बोझ का इन दिनों हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। ऐसे में लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। तनाव इन्हीं समस्याओं में से एक है। अगर आप भी अक्सर तनाव की वजह से परेशान रहते हैं, तो रात में सोते समय ग्रीन टी का सेवन आपके लिए लाभकारी होगा। इसमें मौजूद एल-थीनाइन डिप्रेशन लडऩे में मदद करता है।

वजन नियंत्रित करे

सोने से पहले अगर आप ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है। कैलोरी बर्न होने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप जल्दी अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो रात में ग्रीन टी पीना शुरू कर सकते हैं। साथ ही इसे आपकी पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। एक कप ग्रीन टी पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे

अगर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल की वजह से परेशान हैं, इसके लिए भी ग्रीन टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। इस पीने से हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

यह भी पढ़ेें : कर्नाटक जीत के बाद अब राजस्थान कर चुनाव प्रबंधन में अरोड़ा दिखाएंगे अपना कौशल