
केसर एक बेहद कीमती और औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से सेहत और सौंदर्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। भारत में केसर की खेती जम्मू कश्मीर में की जाती है। इसके अलावा, विश्व के कई देशों में केसर की पैदावार होती है। बाजारों में केसर बहुत महंगा मिलता है। आयुर्वेद में केसर को औषधि का दर्जा प्राप्त है। ये सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आमतौर पर केसर को दूध में मिलाकर पिया जाता है। इसके अलावा, केसर का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको केसर का पानी पीने के जबरदस्त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। सुबह पिएं केसर का पानी और पाएं जोरदात सेहत
इम्युनी बूस्टर है केसर का पानी

केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। रोज सुबह केसर का पानी पीने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है।
त्वचा को निखारे
अगर आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाना चाहती हैं तो आपको रोज सुबह केसर का पानी पीना चाह?िए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं और दाग-धब्बे दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा स्?क?िन को हाइड्रेट भी करते हैं।
पाचन तंत्र को सुधारे
केसर प्राकृतिक रूप से पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। सुबह केसर का पानी पीने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह पेट की जलन और एसिडिटी को भी दूर करने में मदद करता है।
दिल को रखे सेहतमंद
केसर में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ये दिल को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमार?ियों का खतरा कम होता है।
यौन शक्ति बढ़ाए
केसर का पानी पीने से यौन शक्ति बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी दूर होती है। साथ ही केसर पानी के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है। इसके लिए पुरुषों के लिए केसर किसी वरदान से कम नहीं है।
मूड को सुधारे
आज कल मूड स्विंग की समस्?या आम हो गई है। इससे हर कोई प्रभावित हो रहा है। ऐसा हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है। केसर का पानी मूड स्विंग की समस्या को दूर करता है। इससे मूड सही रहता है। आपमें ताजगी भी बनी रहती है।
वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो केसर का पानी आपकी मदद कर सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे आप ओवर ईटिंग से बचे रहते हैं।
यह भी पढ़ें : राज्य सरकार कृषक हित में उठा रही अहम कदम : मुख्यमंत्री शर्मा