त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय में बजा चुनावी बिगुल

त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय
त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय

पढ़ें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। तीनों ही राज्यों में चुनाव के नतीजों की घोषणा दो मार्च को होगी। तीनों ही राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है। त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, तीनों राज्यों में दो मार्च को नतीजों की घोषणा होगी।

त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय
त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय

भारत-म्यांमार की सीमा पर भी होगा मतदान केंद्र

  • ऐसा मतदान केंद्र जो भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूद है। गांव प्रधान का आधा घर म्यांमार में और आधा भारत में है। इस इलाके में भी मतदान केंद्र होगा।

इन पहचान पत्रों को भी पोलिंग स्टेशन में दिखा सकेंगे

  • मतदाता पहचान पत्र के अलावा इन पहचान पत्रों को दिखाकर भी वोट कर सकेंगे मतदाता।

त्रिपुरा में सबसे ज्यादा महिला मतदाता : मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, तीनों राज्यों में कुल 62.8 लाख मतदाता होंगे। नगालैंड में 13.09 लाख, मेघालय में 21.61 लाख और त्रिपुरा में 28.13 लाख मतदाता होंगे। तीनों राज्यों में कुल 31.47 लाख महिला मतदाता होंगी। इनमें त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 13.98 लाख महिला वोटर होंगी। तीनों राज्यों में कुल 1.76 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। मेघालय में सबसे ज्यादा 81,443 मतदाता 18-19 साल के होंगे, जो पहली बार मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें : विटामिन-सी का खजाना है सर्दियों का ये फल