
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ कुछ समस्याएं हैं तो कुछ बड़े सवाल भी खड़े हो गए हैं। फिलहाल, जो सबसे बड़ा सवाल ईवी ओनर्स के सामने है वो मानसून को लेकर है। बारिश आने के साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल मालिकों को एक बड़ा डर सता रहा है। ये डर है बिजली का झटका लगने का। सवाल है कि क्या इलेक्ट्रिक व्हीकल को इस मानसून के मौसम में चार्ज करना सेफ होगा। क्या बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल से करंट आने का खतरा रहेगा। इन सभी सवालों का जवाब भी है। ये सही है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने के लिए कन्वर्टर से एसी को डीसी में तब्दील किया जाता है और ये खतरनाक होता है। इसकी चपेट में आने से जान का खतरा भी रहता है। वहीं, पानी के संपर्क में आने के चलते करंट फैलने का भी खतरा रहता है।
ईवी को बाहर बारिश के मौसम में चार्ज करने को लेकर संशय बना हुआ है

भारत में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान ईवी को बाहर बारिश के मौसम में चार्ज करने को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि, ये सभी जानते हैं कि इलेक्ट्रिक व्हीकल एक नया कॉन्सेप्ट है और आने वाली परेशानियां समय के साथ सामने आ जाती है। इलेक्ट्रिसिटी एक अच्छा सोर्स है। इसलिए चार्जिंग के दौरान करंट उतरने जैसी दिमाग में आना कोई बड़ी बात नहीं है।
क्या है फैसला
इलेक्ट्रिक वाहन और उसके चार्जर्स कुछ सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। ये मौसम वाटर-प्रफू होने के साथ इक्विपमेंट्स को धूल, पानी या किसी पार्टिकल के प्रवेश से बचते हैं। इनमें ऑन -बोर्ड सेंसर भी मिलता है, जो केवल दोनों के बीच कनेक्शन को बनाता है । इसके बाद करंट को फ्लो शुरु होने के बाद कोई रुकावट या खतरा नहीं होता है। ये प्रोसेस ऑटोमेटिक रूप से सस्पेंड हो जाता है।
आउटडोर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सुरक्षित है

इसलिए बारिश होने पर भी अपने ईवी को आउटडोर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सुरक्षित है। जब भी चार्ज करें इस बात का ख्याल रखें कि कनेक्शन के समय चार्जिंग गन और वाहन का रिसीवर सूखे हों, ताकि खराबी से आप बच सकें।
यह भी पढ़ें : लंदन में ‘माणक’ राजस्थानी पत्रिका को मिला सम्मान