एलनाज नोरौजी ने किया हिजाब का विरोध

बिकिनी में फोटो शेयर किया, लिखा-माय बॉडी…

दुनियाभर में हिजाब पर छिड़ा विवाद कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। हिजाब का प्रचलन जहां से शुरू हुआ यानी खाड़ी देशों में भी इसका जमकर विरोध होने लगा है। ईरान में हिजाब नहीं पहनने वाली लड़कियों और महिलाओं को हिरासत में लिया जा रहा है। इधर, हिन्दुस्तान में भी हिजाब के विराध में मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतर रही हैं। अब इस आग मेंं नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स फेम अभिनेत्री एलनाज नोरौजी भी कूद गई हैं। उन्होंने बिकिनी वाली फोटो सोशल मीडिया पर डालकर मुद्दे को और हवा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ईरान में महिलाओं के प्रदर्शन का समर्थन किया है।

एलनाज ने हिजाब का विरोध करते हुए मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। एलनाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हर महिला को, चाहे वह दुनिया में कहीं भी, चाहे वह कहीं से भी आई हो, उसे यह अधिकार होना चाहिए कि वह जो चाहे पहन वह सके है। जब या जहां चाहे वहां पहन सके। किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे अन्यथा कपड़े पहनने के लिए कहे।

मैं पसंद की स्वतंत्रता को बढ़ावा दे रही हूं

एलनाज आगे लिखती हैं, हर किसी के अलग-अलग विचार और विश्वास होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र का अर्थ है निर्णय लेने की शक्ति… प्रत्येक महिला को अपने शरीर पर निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए! मैं नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूं, मैं पसंद की स्वतंत्रता (फ्रीडम ऑफ चॉइस) को बढ़ावा दे रही हूं।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम प्राचार्य की नई करतूत, स्कूल में बनवा दी मजार