पेरिस में ऐश्वर्या का शाही जलवा

पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय ने अपने खास अंदाज से एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। एफिल टॉवर के बीच आयोजित लॉरियल पेरिस के ‘ले डिफिले’ शो में उन्होंने ‘वॉक योर वर्थ’ थीम पर रैंप वॉक किया। काले मखमली गाउन, टियारा और बरगंडी बालों वाले उनके लुक ने दर्शकों और प्रशंसकों का ध्यान खींचा।

  • पेरिस फैशन वीक 2026: ऐश्वर्या राय ने ‘वॉक योर वर्थ’ थीम पर रैंप वॉक किया।
  • ऐश्वर्या राय का शाही लुक: काले मखमली गाउन और टियारा में अभिनेत्री नजर आईं।
  • पेरिस में ऐश्वर्या का जलवा: केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया भी शो का हिस्सा बनीं।

Aishwarya Rai’s Royal Paris Fashion Week Look : पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय ने अपने अंदाज और आत्मविश्वास से एक बार फिर फैशन जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एफिल टॉवर की खूबसूरत पृष्ठभूमि के बीच प्लेस जॉफ्रे में आयोजित लॉरियल पेरिस के खास रैंप शो में अभिनेत्री ने हिस्सा लिया।

लॉरियल पेरिस के 9वें ‘ले डिफिले’ शो के दौरान ऐश्वर्या का लुक काफी चर्चा में रहा। डिजाइनर यारा शूमेकर की तैयार की हुई ब्लैक वेलवेट ड्रेस में वह नजर आईं। क्राउन स्टाइल टियारा ने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया। वहीं, बरगंडी रंग के बाल और ग्लैमरस मेकअप उनके लुक को और अलग बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: एनआरआई जमा में बड़ा उछाल, 36.24 अरब डॉलर पहुंचा प्रवाह

इस फैशन शो की खास बात यह भी रही कि ऐश्वर्या के साथ मॉडल केंडल जेनर और अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने भी रैंप पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शो की थीम ‘वॉक योर वर्थ’ थी, जिसके तहत अलग-अलग अंदाज और व्यक्तित्व को सेलिब्रेट किया गया।

ऐश्वर्या लंबे समय से लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर हैं और कई अंतरराष्ट्रीय फैशन मंचों पर ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस बार भी रैंप पर उनकी एंट्री ने लोगों का ध्यान खींचा। शो के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक और रैंप वॉक को लेकर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button