‘भैरवी 2’ ने फिर याद दिलाया भंवरी देवी कांड

राजस्थानी वेब-सीरीज 'भैरवी 2' रिलीज के बाद चर्चा में है। स्टेज के मुताबिक, सीरीज ने महज 10 दिनों में 28 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। राजस्थान की चर्चित वास्तविक घटना से प्रेरित इस कहानी में बदला, अन्याय और इंसाफ की तलाश को केंद्र में रखा गया है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक कहानी और राजस्थानी परिवेश की सराहना कर रहे हैं।

  • ‘भैरवी 2’ ने रिलीज के 10 दिनों में 28 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए।
  • भंवरी देवी कांड से प्रेरित कहानी ने राजस्थान की चर्चित घटना की याद फिर ताजा कर दी।
  • राजस्थानी वेब-सीरीज में स्थानीय भाषा और परिवेश के साथ बदले और इंसाफ की कहानी दिखाई गई है।

Bhairavi 2 Revives Bhanwari Devi Case Memories : राजस्थान की चर्चित घटना की पृष्ठभूमि पर बनी राजस्थानी वेब-सीरीज ‘भैरवी 2’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में है। स्टेज (STAGE) के मुताबिक, सीरीज को रिलीज हुए सिर्फ 10 दिन हुए हैं और इस दौरान इसे 28 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सीरीज की कहानी ने एक बार फिर उस चर्चित कांड और उससे जुड़े सवालों को दर्शकों के बीच ला दिया है।

‘भैरवी’ की कहानी में एक ऐसी महिला को केंद्र में रखा गया है, जो अन्याय का सामना करने के बाद भी हार नहीं मानती। सीजन 1 के अंत में भैरवी पर गोली चलने के बाद कहानी को जिस मोड़ पर छोड़ा गया था, उसने दर्शकों के बीच अगले सीजन को लेकर काफी उत्सुकता पैदा की थी।

यह भी पढ़ें : नेपाल बाढ़ का बड़ा नुकसान, अरबों की जरूरत

सीजन 2 में कहानी आगे बढ़ती है और भैरवी अपने कथित गुनहगार प्रताप के सामने लौटती है। उसके इस अंदाज में बदले की भावना के साथ इंसाफ की तलाश भी दिखाई देती है। यही कहानी का हिस्सा दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में आता नजर आ रहा है।

सीरीज की खासियत सिर्फ इसकी कहानी नहीं, बल्कि इसका राजस्थानी भाषा और स्थानीय परिवेश भी है। ग्रामीण जीवन, स्थानीय बोलचाल और रोजमर्रा के किरदारों को कहानी में जगह दी गई है। इसके साथ ही हल्के-फुल्के हास्य को भी शामिल किया गया है, जिससे गंभीर घटनाक्रम के बीच कहानी दर्शकों के लिए सहज बनी रहती है।

यह भी पढ़ें : रामायण’ का पहला गाना हुआ रिलीज

STAGE के चीफ कंटेंट ऑफिसर और को-फाउंडर प्रवीण सिंघल ने सीरीज की सफलता पर कहा कि ‘भैरवी’ सिर्फ एक किरदार की कहानी नहीं है, बल्कि उन महिलाओं की आवाज है जिन्हें कमजोर समझा जाता है। उनके मुताबिक, सीजन 1 से बने दर्शकों के भरोसे को दूसरे सीजन ने और मजबूत किया है।

रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी ‘भैरवी 2’ को लेकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। दर्शक इसके किरदारों, कहानी और वास्तविक राजस्थानी माहौल की तारीफ कर रहे हैं। खास तौर पर स्थानीय बोली में कहानी कहने के तरीके को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का दावा किया गया है।

Related Articles

Back to top button