ट्रेटर्स 2 की जीत का क्रिस्टल ने खोला राज

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने ट्रेटर बनकर ऐसा खेल खेला कि फिनाले तक किसी को उनके राज की भनक नहीं लगी। अब शो खत्म होने के बाद क्रिस्टल ने बताया कि आरोप लगने पर जरूरत से ज्यादा सफाई देने से वह खुद शक के घेरे में आ सकती थीं। इसलिए उन्होंने कम बोलने और सही मौके का इंतजार करने की रणनीति अपनाई।

  • द ट्रेटर्स 2: क्रिस्टल डिसूजा ने जीत की रणनीति का किया खुलासा।
  • क्रिस्टल डिसूजा: बोलीं- ज्यादा सफाई देती तो शक बढ़ जाता।
  • रिदा थराना: ट्रेटर बनकर फिनाले तक पहुंचीं और जीता गेम।

Crystal D’Souza Reveals The Traitors 2 Winning Strategy: ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन शो में हुए बड़े खुलासों की चर्चा अभी भी जारी है। क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने ट्रेटर की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों को लंबे समय तक भ्रम में रखा और आखिरकार विजेता बनकर सामने आईं।

क्रिस्टल ने अब अपनी जीत के पीछे की रणनीति के बारे में बात की है। उनका कहना है कि उन्हें शुरुआत से अंदाजा था कि किसी आरोप का बहुत ज्यादा बचाव करना उनके लिए उल्टा पड़ सकता है। अगर वह हर सवाल का लंबा जवाब देतीं या खुद को साबित करने की कोशिश करतीं, तो बाकी खिलाड़ी शायद उन पर और ज्यादा शक करने लगते।

क्रिस्टल के मुताबिक ट्रेटर बनना बाहर से जितना रोमांचक लगता है, असल में उतना ही मुश्किल था। उन्हें उन लोगों से भी झूठ बोलना पड़ता था, जिनके साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी। इसी वजह से उन्होंने खेल में एक बात पर खास ध्यान दिया—कब बोलना है और कब चुप रहना है।

शो के दौरान क्रिस्टल पर कई बार सवाल उठे। दूसरे खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ थ्योरी बनाने की कोशिश भी की, लेकिन वह हर बार स्थिति को संभालने में कामयाब रहीं। उन्होंने खुलकर सफाई देने के बजाय कई मौकों पर शांत रहना और सही समय का इंतजार करना बेहतर समझा।

यह भी पढ़ें:ट्रंप का बड़ा दावा, होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल

शो की शुरुआत 21 खिलाड़ियों के साथ हुई थी। इसके बाद कई हफ्तों तक मर्डर, शक, धोखे और अलग-अलग थ्योरी के बीच खिलाड़ी यह पता लगाने में जुटे रहे कि आखिर उनके बीच ट्रेटर्स कौन हैं। खेल आगे बढ़ा तो एक-एक करके प्रतियोगी बाहर होते गए और फिनाले में छह खिलाड़ी पहुंचे।

फिनाले में मल्लिका शेरावत, साहिल सलाथिया, दलीप ताहिल, शालिनी पासी, क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना मुकाबले में रह गए थे। बाकी खिलाड़ियों को अंदाजा नहीं था कि सबसे बड़ा ट्विस्ट अभी सामने आना बाकी है। फिनाले में क्रिस्टल और रिदा ने खुद को ट्रेटर के तौर पर सामने रखकर खेल का पूरा समीकरण बदल दिया।

रिदा थराना ने भी अपनी जीत के अनुभव को याद करते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें पहले दिन बताता कि वह ट्रेटर बनकर गेम खत्म करेंगी, तो शायद वह इस बात पर विश्वास नहीं करतीं। शुरुआत में उनका इरादा एक इनोसेंट प्लेयर के रूप में खेलने का था, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह आसानी से झूठ नहीं बोल पाएंगी।

लेकिन खेल के साथ हालात बदलते गए। ट्रेटर बनने के बाद रिदा ने फिनाले तक पहुंचने की रणनीति बनाई। उनके लिए सबसे मुश्किल हिस्सा उन प्रतियोगियों के खिलाफ खेलना था, जिनसे उन्हें वास्तव में लगाव हो गया था। फिर भी उन्होंने अपनी भूमिका के मुताबिक गेम खेला और आखिर में जीत अपने नाम कर ली।

इस तरह रिदा और क्रिस्टल की जोड़ी ने ‘द ट्रेटर्स 2’ में सबसे बड़ा दांव खेला। दोनों ने शुरुआत में खुद को छिपाए रखा और फिनाले में अपने असली किरदार का खुलासा कर सभी को चौंका दिया।

Related Articles

Back to top button