धमाल 4′ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, तीसरे दिन भी शानदार कमाई

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' सिनेमाघरों में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। वहीं, आलिया भट्ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी पड़ती नजर आ रही है।

  • धमाल 4 ने पहले तीन दिनों में 65 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन किया।
  • धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 92 करोड़ रुपये तक पहुंचने का दावा।
  • अल्फा और वेलकम टू द जंगल की कमाई में सुस्ती देखने को मिली।

Dhamaal 4 Dominates Box Office with Strong Weekend Collection : कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ ने रिलीज के पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स का असर फिल्म की कमाई पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीन दिनों में मजबूत कलेक्शन दर्ज करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

रविवार को फिल्म ने करीब 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले पहले दिन 14 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इसी के साथ ‘धमाल 4’ का घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका टकराव बढ़ा, खाड़ी देशों तक पहुंची जवाबी कार्रवाई

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का मिश्रण दर्शकों को पसंद आ रहा है, जिसका फायदा फिल्म की टिकट बिक्री में देखने को मिल रहा है।

वहीं, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने करीब 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 53.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के बावजूद फिल्म की कमाई सीमित बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : Piaggio Ape Wave: कम कीमत में नया इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा, 140 KM तक की रेंज का दावा

दूसरी ओर, अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी अब धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ इसका घरेलू नेट कलेक्शन 129.55 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन फिलहाल सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’ की मजबूत मौजूदगी का असर दूसरी फिल्मों के कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है.

Related Articles

Back to top button