सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, रिलीज डेट भी आई सामने

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर बनी फिल्म 'दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला पोस्टर उनके जन्मदिन पर जारी किया गया। राजकुमार राव इस फिल्म में गांगुली की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माताओं ने घोषणा की है कि यह बहुप्रतीक्षित बायोपिक 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज।
  • राजकुमार राव निभाएंगे पूर्व भारतीय कप्तान की भूमिका।
  • दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

First Look of Sourav Ganguly Biopic Unveiled : भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर उनके जन्मदिन के खास मौके पर जारी किया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। यह फिल्म 14 मई 2027 को विस्तारित हॉलिडे वीकेंड के दौरान दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

जारी किए गए पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के सबसे चर्चित और ऐतिहासिक क्षण को दोहराते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में उन्हें साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी जर्सी लहराते हुए दिखाया गया है। यह पल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आक्रामक नेतृत्व और नए आत्मविश्वास की पहचान माना जाता है।

यह भी पढ़ें : प्रम्बानन मंदिर से भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को नई मजबूती, मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फिल्म में सौरव गांगुली की एक युवा खिलाड़ी से भारतीय टीम के सफल और प्रभावशाली कप्तान बनने तक की पूरी यात्रा को दिखाया जाएगा। उनके संघर्ष, चुनौतियों, फैसलों और भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने वाले नेतृत्व को सिनेमाई अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

इस बायोपिक का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। टी-सीरीज, डीबीएल और लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म से निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि यह सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं, बल्कि हर उम्र के दर्शकों को प्रेरित करने वाली कहानी साबित होगी।

Related Articles

Back to top button