इमरान हाशमी का दिखा खतरनाक अंदाज, 27 नवंबर को रिलीज होगी ‘गनमास्टर G9’
इमरान हाशमी की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर G9' को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ने लगा है। निर्माताओं ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। पोस्टर में इमरान का आक्रामक अवतार और दमदार डायलॉग देखने को मिल रहा है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का नया मोशन पोस्टर जारी।
- 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म।
- बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगा मुकाबला।
Gunmaster G9: Emraan Hashmi’s Action Thriller Gets Release Date : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। पोस्टर में इमरान का आक्रामक अंदाज और एक्शन से भरपूर झलक देखने को मिल रही है।
मोशन पोस्टर में बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच इमरान का दमदार डायलॉग भी सुनाई देता है। वह कहते नजर आते हैं, “मेरे इश्क की दुनिया में आओगे तो इस दुनिया से जाओगे।” इस संवाद ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े : राजस्थान संपर्क पर 98.41% शिकायतों का निस्तारण, सचिव ने परखीं व्यवस्थाएं
आदित्य दत्त के निर्देशन में तैयार हुई इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं, अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म के कुछ गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। अब नए पोस्टर के जरिए मेकर्स ने इसकी एक्शन और थ्रिल से भरपूर दुनिया की झलक दिखाई है।
सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगा। ऐसे में नवंबर के आखिरी सप्ताह में दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की दिलचस्प प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।



