‘गनमास्टर G9’ में दिखा इमरान-जेनेलिया का रोमांस
इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का पहला गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ रिलीज हो चुका है। रोमांटिक अंदाज वाले इस गाने में दोनों कलाकारों के किरदारों के बीच बढ़ती नजदीकियां नजर आती हैं। हिमेश रेशमिया के संगीत और आवाज से सजे इस गीत ने फिल्म के प्रेम और भावनात्मक पहलू की झलक पेश की है।
- गनमास्टर G9 का पहला गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ रिलीज।
- इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूसा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान।
- हिमेश रेशमिया ने गाने को संगीत देने के साथ आवाज भी दी।
Imran-Jenealia Romance in Gunmaster G9 : इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूसा की आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है। फिल्म का पहला गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों कलाकारों के बीच रोमांटिक रिश्ते की झलक देखने को मिलती है।
गाने में इमरान और जेनेलिया के किरदारों के बीच धीरे-धीरे बढ़ती नजदीकियों को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है। एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म में यह रोमांटिक ट्रैक कहानी के अलग रंग को सामने लाता है।
यह भी पढ़ें : ECI का दावा: सभी फैसले सर्वसम्मति से
‘अफसाना बनाया आपने’ को हिमेश रेशमिया ने कंपोज करने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं। उन्होंने असीस कौर के साथ मिलकर गीत को अपनी आवाज दी है। गाने की धुन और दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म में प्रेम के पहलू को खास जगह मिलने का संकेत देती है।
इस गाने के साथ इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की चर्चित संगीत साझेदारी की भी चर्चा हो रही है। दोनों की पिछली संगीत साझेदारियों को देखते हुए इस नए ट्रैक पर संगीत प्रेमियों की नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में ‘मई-जून’ वाली गर्मी का टॉर्चर! मानसून की विदाई से पहले जैसलमेर 41.5 डिग्री पार
फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में तैयार इस फिल्म का निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है।
‘गनमास्टर G9’ में एक्शन, थ्रिल और रोमांस का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



