सर्जरी के बाद कार्तिक आर्यन ने दिया हेल्थ अपडेट
शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद कार्तिक आर्यन की सर्जरी हो चुकी है। अस्पताल से अभिनेता ने तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपनी स्थिति बताई। पैर में नी ब्रेस और हाथ में आईवी कैनुला नजर आने के बावजूद कार्तिक का मजाकिया अंदाज कायम रहा। उनके पोस्ट के बाद फैंस ने राहत जताई और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
- कार्तिक आर्यन की सर्जरी: एक्शन सीन के दौरान घुटने में लगी चोट के बाद अभिनेता रिकवरी कर रहे हैं।
- हेल्थ अपडेट: अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर कार्तिक ने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी।
- कबीर खान की फिल्म: शूटिंग के दौरान लगी चोट के बाद अभिनेता ने फिलहाल काम से ब्रेक लिया है।
Kartik Aaryan Shares Health Update After Knee Surgery : अभिनेता कार्तिक आर्यन की सेहत को लेकर उनके फैंस की चिंता अब कुछ कम हुई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद अभिनेता की सर्जरी हो गई है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
तस्वीरों में कार्तिक अस्पताल के बेड पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। उनके पैर में नी ब्रेस लगा हुआ है, जबकि एक तस्वीर में हाथ में आईवी कैनुला भी नजर आ रही है। इससे साफ है कि अभिनेता फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अरुण जेटली को नेताओं ने किया याद, राजगुरु को भी नमन
हालांकि चोट और सर्जरी के बीच भी कार्तिक ने अपना हल्का-फुल्का अंदाज नहीं छोड़ा। उन्होंने पोस्ट के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, “कबीर सर ने कहा था कि पैर तोड़ दो।” उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है।
दरअसल, कार्तिक इन दिनों निर्देशक कबीर खान की आगामी स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी। चोट के बाद शूटिंग रोककर उन्हें इलाज कराना पड़ा।
अब सर्जरी के बाद अभिनेता आराम कर रहे हैं। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं।



