‘मालामाल वीकली 2’ में बड़ा बदलाव, प्रियदर्शन और रितेश देशमुख ने बनाई दूरी
2006 की चर्चित कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' के सीक्वल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म के मूल निर्देशक प्रियदर्शन ने दूसरे भाग का निर्देशन करने से इनकार कर दिया है। वहीं, अभिनेता रितेश देशमुख भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे। दूसरी ओर, परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी की चर्चाओं ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
- ‘मालामाल वीकली 2’ से निर्देशक प्रियदर्शन और रितेश देशमुख बाहर।
- परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी की चर्चा।
- अमित जोशी संभाल सकते हैं सीक्वल के निर्देशन की जिम्मेदारी।
Malamaal Weekly 2: Priyadarshan and Riteish Deshmukh Exit Sequel : बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे भाग को लेकर हलचल तेज हो गई है। करीब दो दशक बाद इस फिल्म की अगली कड़ी बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन अब इसके साथ जुड़े दो अहम नामों के बाहर होने की खबर सामने आई है। फिल्म के पहले भाग का निर्देशन करने वाले प्रियदर्शन ने साफ कर दिया है कि वह सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे। अभिनेता रितेश देशमुख भी इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे।
पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि सीक्वल में नए चेहरों के साथ पुरानी फिल्म के कुछ कलाकारों को भी शामिल किया जाएगा। रितेश देशमुख की वापसी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, ताजा घटनाक्रम ने फिल्म की कास्टिंग और निर्देशन को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
यह भी पढ़े : सोमालिया तट पर भारत का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों से छुड़ाया जहाज
प्रियदर्शन ने सीक्वल से बनाई दूरी
प्रियदर्शन ने खुद फिल्म के दूसरे भाग का निर्देशन नहीं करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब कोई सीक्वल निर्देशित नहीं करने का फैसला किया है। उनके इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ‘मालामाल वीकली 2’ में निर्देशन की कमान किसी दूसरे फिल्मकार के हाथों में होगी।
परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी की चर्चा
फिल्म की संभावित स्टारकास्ट को लेकर भी कई नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, ईशा देओल, एल्विश यादव और शिल्पा शिरोडकर सीक्वल में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा पहली फिल्म के चर्चित कलाकार परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि इन कलाकारों ने मौखिक सहमति दी है, हालांकि अंतिम कास्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
यह भी पढ़े : हाइलो ओपन जीतते ही सिंधु की रैंकिंग में उछाल, पहुंचीं छठे नंबर पर
अमित जोशी को मिल सकती है निर्देशन की जिम्मेदारी
‘मालामाल वीकली 2’ के निर्देशन की जिम्मेदारी अमित जोशी को सौंपी गई है। वह इससे पहले फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सह-निर्देशक रह चुके हैं। अब देखना होगा कि नए निर्देशक और संभावित नई स्टारकास्ट के साथ यह सीक्वल पहली फिल्म जैसी कॉमेडी और मनोरंजन का जादू दोहरा पाता है या नहीं।



