मिर्जापुर: द मूवी का जलवा कायम

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के शुरुआती वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। फिल्म ने रविवार को शानदार कमाई करते हुए भारत में 93.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 132.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

  • मिर्जापुर: द मूवी ने वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
  • अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 93.75 करोड़ रुपये नेट कमाए।
  • मिर्जापुर: द मूवी की मजबूत कमाई से फ्रेंचाइजी की फैन फॉलोइंग का असर साफ दिखा।

Mirzapur: The Movie Box Office : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई ने पहले ही वीकेंड में फिल्म की मजबूत स्थिति साफ कर दी है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन करीब 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 25.75 करोड़ रुपये रहा।

तीन दिनों के प्रदर्शन को देखें तो फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 132.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें : शहनाज से तुलना पर लवप्रीत गिल ने कही ये बात

फिल्म की रफ्तार को ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के प्रति दर्शकों की लगातार बनी दिलचस्पी से जोड़कर देखा जा रहा है। अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय चेहरों के साथ फ्रेंचाइजी की पहले से मौजूद फैन फॉलोइंग ने सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में अहम भूमिका निभाई है।

इसी बीच यश की ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी दिखाई दे रही है। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका नेट कारोबार 245.75 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 337.80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

वहीं, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 122.13 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में शुरुआती दिनों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की तेज कमाई ने बॉक्स ऑफिस मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

Related Articles

Back to top button