प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को 'फौजी' के टीजर का जबरदस्त तोहफा मिला है। 'फाइल नंबर 25' नाम से रिलीज हुए इस धांसू वीडियो में प्रभास द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों से लोहा लेते एक निडर विद्रोही योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका यह एक्शन और आक्रामक अवतार दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा है।

  • सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज हो गया है।
  • इस दमदार टीजर में प्रभास ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ने वाले एक खूंखार फौजी विद्रोही के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
  • ‘फौजी’ के इस टीजर में प्रभास का डायलॉग “मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी” फैंस का दिल जीत रहा है।

Prabhas’ Fauji Teaser Out: Actor Turns Rebel Warrior : प्रभास के जन्मदिन का मौका हो और फैंस को सरप्राइज ना मिले, ऐसा कैसे हो सकता है! इस खास दिन को और भी यादगार बनाते हुए निर्देशक हनु राघवपुडी की मचअवेटेड पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ की पहली झलक दुनिया के सामने पेश कर दी गई है। यह फिल्म 19 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी दिन ‘कल्कि 2898 एडी 2’ के मेकर्स ने भी सेट से एक स्पेशल वीडियो शेयर कर फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है, जिसमें निर्देशक नाग अश्विन प्रभास को एक सीन समझाते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े : पैरा एशियन गेम्स में भारत का डंका: 114 मेडल जीतकर रचा नया इतिहास, दिग्गजों के टूटे रिकॉर्ड

अगर ‘फौजी’ की कहानी की बात करें, तो टीजर में एक ऐसे खूंखार विद्रोही योद्धा की झलक मिलती है, जो ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ों को हिला कर रख देता है। वीडियो का सबसे बड़ा आकर्षण वह ऐतिहासिक दृश्य है जहां महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की मुलाकात होती है। यह मुलाकात भारत की आजादी की रणनीति को लेकर बुनी गई है। इसी बीच प्रभास का एक रौंगटे खड़े कर देने वाला डायलॉग आता है, जिसमें वो अंग्रेजों को ललकारते हुए गरजते हैं- “अरे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी।”

‘फाइल नंबर 25’ के नाम से रिलीज हुए इस टीजर में साफ तौर पर दूसरे विश्व युद्ध का वह खौफनाक दौर दिखाया गया है। प्रभास के इस नए और बेहद आक्रामक अवतार ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। उनका एक्शन और निडर अंदाज देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस कदर तबाही मचाने वाली है। दर्शक अब बेताबी से इस विद्रोही योद्धा की पूरी कहानी बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button