रामायण’ का पहला गाना हुआ रिलीज

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हो गया है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस भक्ति गीत को ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है। गाने के वीडियो में राम-सीता के रूप में रणबीर और साई की जोड़ी नजर आ रही है, जबकि कहानी के अहम पड़ावों की झलक भी दिखाई गई है।

  • ‘जय जय राम’ में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।
  • ‘रामायण’ के गाने को ए.आर. रहमान ने संगीत और डॉ. कुमार विश्वास ने बोल दिए हैं।
  • रणबीर कपूर और साई पल्लवी वीडियो में भगवान राम और माता सीता के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

Ramayana First Song Jai Jai Ram Released : रणबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बनी हुई है। इसी बीच फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज कर दिया गया। गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

गाने का सबसे खास आकर्षण अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज है। ए.आर. रहमान ने इसका संगीत तैयार किया है, जबकि गीत के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। भक्ति और आध्यात्मिक भाव से जुड़ा यह गीत ‘रामायण’ की दुनिया और उसके भावनात्मक पक्ष को सामने लाता है।

यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी पहुंचे CM भजनलाल

‘जय जय राम’ के वीडियो में रणबीर कपूर और साई पल्लवी को राम और सीता के किरदार में देखा जा सकता है। वीडियो में उनके स्वयंवर से लेकर वनवास तक की कहानी के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को दिखाया गया है। ऐसे में पहली बार दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को इस विस्तृत अंदाज में देखने का मौका मिल रहा है।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। ‘रामायण’ में रणबीर और साई के अलावा यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button