‘रामायण’ का ट्रेलर तैयार, सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'यू' सर्टिफिकेट दे दिया है। करीब चार मिनट लंबे ट्रेलर को 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
- रामायण के ट्रेलर को सीबीएफसी से ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला।
- 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर।
- रणबीर कपूर की फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगी।
Ramayana Part 1 Trailer Gets CBFC Clearance: रणबीर कपूर स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने मंजूरी दे दी है। अब ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा।
सीबीएफसी ने ट्रेलर को ‘यू’ सर्टिफिकेट जारी किया है, जिससे यह सभी आयु वर्ग के दर्शकों के लिए उपयुक्त माना गया है। बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक ट्रेलर के दो संस्करण प्रमाणित किए गए हैं। इनमें एक की अवधि 4 मिनट 15 सेकंड और दूसरे की 4 मिनट है। दोनों प्रविष्टियां ‘रामायण 3डी’ के नाम से दर्ज हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों के लिए कौन-सा संस्करण जारी किया जाता है।
यह भी पढ़ें : भारत-नेपाल ऊर्जा साझेदारी को नई रफ्तार, पनबिजली परियोजनाओं पर बड़ा मंथन
फिल्म को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है, जबकि इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। इससे पहले फिल्म का पहला टीजर पिछले साल 3 जुलाई को रिलीज हुआ था। वहीं, इस साल हनुमान जयंती के अवसर पर जारी दूसरे टीजर में रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम के रूप की पहली झलक दिखाई गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अब ट्रेलर रिलीज के साथ फिल्म की कहानी, भव्य विजुअल्स और प्रमुख किरदारों की विस्तृत झलक देखने को मिलेगी। ट्रेलर की सामान्य फिल्मों की तुलना में अधिक अवधि भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है।
दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े स्तर पर तैयार की जा रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है।



