रणबीर का ‘लव एंड वॉर’ वाला खूंखार लुक आया सामने
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर की पहली आधिकारिक झलक ने फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर में रणबीर का जख्मी और तनाव से भरा अंदाज नजर आ रहा है, जो फिल्म के युद्ध वाले माहौल की झलक देता है।
- लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का नया और गंभीर अंदाज नजर आया।
- रणबीर कपूर पोस्टर में खून से सने हाथ के साथ कार चलाते दिखे।
- संजय लीला भंसाली की फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।
Ranbir Kapoor’s Intense First Look from Love & War : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। अब मेकर्स ने रणबीर कपूर का पहला आधिकारिक लुक जारी कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेता का अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है।
पोस्टर में रणबीर कार की ड्राइविंग सीट पर दिखाई देते हैं। उनके एक हाथ पर गंभीर चोट के निशान हैं और वह खून से सना हुआ नजर आ रहा है। चेहरे के भावों में गुस्सा, तनाव और दृढ़ता साफ झलकती है। पहली झलक से इतना जरूर संकेत मिलता है कि फिल्म में उनका किरदार मुश्किल और संघर्षपूर्ण दौर से गुजरता दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें : सेवा संकल्प यात्रा से PM मोदी का संवाद
रणबीर का यह अवतार उनके पिछले चर्चित किरदारों की याद भी दिलाता है। हालांकि ‘लव एंड वॉर’ में उनका रोल कैसा होगा, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल निर्माताओं ने सामने नहीं रखी है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, “वो रुतबा, वो रब, वो जुनून!”
फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में तैयार हो रही यह फिल्म प्रेम और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन-ड्रामा बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Aashish Group का ‘IGNITE’, कर्मचारियों के विकास पर रहा फोकस
फिल्म की रिलीज डेट भी तय है। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर के पहले लुक के सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के अगले पोस्टर और अन्य किरदारों की झलक पर है।



