संजय दत्त ने बयान पर दी सफाई, बोले- मंशा गलत नहीं थी
अभिनेता संजय दत्त ने भारत में शांति को लेकर दिए अपने हालिया बयान पर सफाई दी है। शेखर सुमन के शो में की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब अभिनेता ने कहा कि उनकी बात को संदर्भ से अलग समझा गया और उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
- संजय दत्त ने विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई दी।
- अभिनेता ने कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से अलग समझा गया।
- ‘गांधीगिरी’ का जिक्र करते हुए संजय ने प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया।
Sanjay Dutt Clarifies His Controversial Statement : अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में भारत में शांति को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बात का संदर्भ स्पष्ट किया है।
संजय दत्त ने कहा कि उनकी मंशा किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था का अपमान करने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि शो में हुई बातचीत पहले से तय थी और उसका मकसद हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में बातचीत करना था।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में मानसून विदा, अब चढ़ा गर्मी का पारा
अभिनेता ने अपनी सफाई में अपनी फिल्मों के हास्य और व्यंग्य का भी संदर्भ दिया। उन्होंने खास तौर पर ‘मुन्नाभाई’ फिल्मों में दिखाई गई ‘गांधीगिरी’ की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि उनका संदेश प्रेम, आत्मीयता, एकजुटता और सद्भावना से जुड़ा रहा है।
दरअसल, शो के दौरान संजय दत्त ने भारत के लोगों की तारीफ करते हुए कहा था कि देश में शांति का माहौल होना चाहिए। इसी बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें अब देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
यह भी पढ़ें :‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई, 200 करोड़ के करीब
बढ़ते विवाद के बीच संजय दत्त ने कहा कि उनके शब्दों को उस संदर्भ से अलग करके देखा गया, जिसमें उन्होंने बात कही थी। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था।
अभिनेता की सफाई ऐसे समय आई है जब उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। संजय ने अपने स्पष्टीकरण के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि उनकी टिप्पणी का मकसद किसी तरह का विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि बातचीत को हल्के और मानवीय अंदाज में रखना था।



