शिल्पा शिंदे के एक आदेश से टूटीं शिवांगी जोशी, हर्षद से दूरी की बात पर छलके आंसू

रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के नए एपिसोड में कंट्रोलर बनीं शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को हर्षद चोपड़ा के साथ बातचीत सीमित रखने का निर्देश दिया। इस फैसले का शिवांगी पर गहरा असर पड़ा और वह भावुक होकर रो पड़ीं। बाद में हर्षद चोपड़ा और राम कपूर ने उन्हें संभालने की कोशिश की।

  • शिल्पा शिंदे के आदेश के बाद शिवांगी जोशी हुईं भावुक।
  • हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर रो पड़ीं अभिनेत्री।
  • ‘लॉक अप: सच या सजा‘ के नए एपिसोड में दिखा हाई-वोल्टेज इमोशनल ड्रामा।

Shivangi Joshi Breaks Down After Shilpa Shinde’s Order: मुंबई। रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के ताजा एपिसोड में एक भावुक पल देखने को मिला, जब अभिनेत्री शिवांगी जोशी कंट्रोलर शिल्पा शिंदे के एक फैसले से खुद को संभाल नहीं सकीं। हर्षद चोपड़ा से बातचीत सीमित रखने के निर्देश के बाद वह कैमरे के सामने ही रो पड़ीं।

एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने कंट्रोलर की भूमिका निभाते हुए शिवांगी से कहा कि वह हर्षद चोपड़ा के साथ हर समय नजर न आएं और बातचीत भी कुछ कम करें। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने पूरी तरह बात बंद करने के लिए नहीं कहा है, बल्कि केवल दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया है।

शिवांगी ने इस आदेश पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा करने से बातचीत लगभग बंद करने जैसी स्थिति बन जाएगी। इस पर शिल्पा ने दोहराया कि उनका उद्देश्य केवल दोनों को लगातार साथ बैठे देखने से बचना है और यह शो के नियमों के तहत दिया गया निर्देश है।

इस बातचीत के बाद शिवांगी काफी भावुक हो गईं। वह सीधे हर्षद चोपड़ा के पास पहुंचीं और उन्हें पूरी बात बताई। हर्षद ने उन्हें शांत रहने की सलाह दी और समझाया कि इस बात को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इसके बावजूद शिवांगी अपने जज्बात पर काबू नहीं रख सकीं। बाद में वह बाथरूम में रोती हुई दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने अभिनेता राम कपूर से मुलाकात की और उन्हें गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। राम कपूर ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए स्थिति संभालने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:मुंबई में हाई टाइड अलर्ट, अगले कुछ दिन समुद्र किनारे जाने से बचें

शो के दौरान शिल्पा शिंदे को कई बार शिवांगी और हर्षद के आसपास भी देखा गया। ऐसा लग रहा था कि वह यह सुनिश्चित कर रही हैं कि उनके दिए गए निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान शिवांगी काफी दबाव में नजर आईं।

गौरतलब है कि शो की शुरुआत से ही शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की मजबूत बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में राम कपूर, श्रेया कालरा, धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, सूफी मोतीवाला, माधुरी जैन ग्रोवर और वरुण यादव उर्फ लैला समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button