सनी देओल की ‘सूर्या’ की रिलीज डेट घोषित, जानें कब आएगी फिल्म

सनी देओल की नई एक्शन क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी हो गया है। एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

  • सनी देओल की सूर्या: फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी घोषित।
  • सूर्या रिलीज डेट: 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
  • स्टारकास्ट: रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और जिशु सेनगुप्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Sunny Deol’s Surya Release Date Announced : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक ऐलान करते हुए इसका पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। यह एक्शन क्राइम-थ्रिलर 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में खाद की किल्लत होगी दूर? रबी सीजन पर मंत्री का भरोसा

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छिपे हुए सच और अनसुलझे सवालों के बीच फंस जाता है। जारी पोस्टर में सनी देओल गंभीर और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके लुक से फिल्म में अपराध, रहस्य और संघर्ष की झलक मिलती है।

एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण एमएम मूवीज के बैनर तले हुआ है। सनी देओल के साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और जिशु सेनगुप्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी से जुड़े अगले अपडेट का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button