‘टॉक्सिक’ की कमाई ने मचाया तहलका

यश की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी। वीकेंड पर मिली मजबूती के साथ फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, फिल्म को कंटेंट और महिला किरदारों के चित्रण को लेकर आलोचना झेलनी पड़ रही है, लेकिन इसका असर कमाई पर फिलहाल नजर नहीं आ रहा।

  • ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में 214.10 करोड़ रुपये नेट पहुंची।
  • यश की ‘टॉक्सिक’ ने रविवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • ‘टॉक्सिक’ कमाई के लिए अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से मुकाबला अहम होगा।

Toxic Box Office Collection ; कन्नड़ स्टार यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने पांच दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई को वीकेंड का भी फायदा मिला।

रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कमाई 16,241 शोज में करीब 25.3 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दर्ज हुई। इससे भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 214.10 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : HDFC Bank के CEO जगदीशन लेंगे रिटायरमेंट

फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़ और चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने थलापति विजय की ‘जन नायकन’ और सूर्या की ‘करुप्पु’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, यश की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के मुकाबले ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार काफी कम है। ‘केजीएफ 2’ ने शुरुआती पांच दिनों में भारत में 430.15 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था। ऐसे में करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘टॉक्सिक’ के लिए आने वाले दिन काफी अहम रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का संदेश, अच्छे विचारों पर जोर

फिल्म को हिंसक दृश्यों और महिलाओं के चित्रण को लेकर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अभी तक इसका सीधा असर टिकट खिड़की पर दिखाई नहीं दिया है। अब देखना होगा कि ‘टॉक्सिक’ अपनी मौजूदा रफ्तार को कितना लंबा बनाए रख पाती है। आने वाले समय में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज भी फिल्म के सामने एक नई चुनौती पेश कर सकती है।

Related Articles

Back to top button