करण वाही संग नाम पर उदिति की सफाई

‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं उदिति सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की। स्काउटऑप के साथ बातचीत में उन्होंने ब्रेकअप को जिंदगी का अहम मोड़ बताया। हालांकि, उन्होंने पूर्व पार्टनर का नाम नहीं लिया। करण वाही के साथ नाम जुड़ने की चर्चाओं के बीच उदिति के इस बयान ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

  • करण वाही: नाम जुड़ने की चर्चाओं के बीच उदिति सिंह ने पुराने रिश्ते पर बात की।
  • उदिति सिंह: उन्होंने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी का ‘छिपा हुआ वरदान’ बताया।
  • बिग बॉस 20: शो में उदिति की निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे लगातार चर्चा में हैं।

Uditi Singh Opens Up About Past Relationship : ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट उदिति सिंह इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। शो में वह अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र कर चुकी हैं। हालिया एपिसोड में स्काउटऑप के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर अपने अतीत से जुड़ी बातें साझा कीं।

उदिति ने बताया कि उनके लिए ब्रेकअप सिर्फ रिश्ते का अंत नहीं था, बल्कि जिंदगी में बदलाव लाने वाला एक अहम मोड़ साबित हुआ। उन्होंने इसे ‘छिपा हुआ वरदान’ बताते हुए कहा कि उस अनुभव ने उन्हें कई चीजों को अलग नजरिए से समझने का मौका दिया। हालांकि, बातचीत में उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर का नाम नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: पेरिस में ऐश्वर्या का शाही जलवा

अभिनेत्री ने अपने पुराने रिश्ते से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर एक गोल्डन रिट्रीवर पाला था। बाद में पालतू की देखभाल और साफ-सफाई को लेकर दोनों की सोच अलग होने लगी। घर की सफाई से लेकर कुत्ते की देखभाल तक कई छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ते गए।

उदिति के मुताबिक, रिश्ते में उन्हें कई बार ऐसी बातें भी सुननी पड़ती थीं, जिनसे वह निराश होती थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें यह तक कहा जाता था कि ‘तुमसे नहीं हो पाएगा’ और ‘तुम्हें नहीं आता’। इसके अलावा उनके माता-पिता भी इस रिश्ते से खुश नहीं थे।

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के बीच करीब 10 साल का उम्र का अंतर था, जो परिवार की नाराजगी की एक वजह बना। अब ‘बिग बॉस 20’ में उदिति द्वारा साझा किए गए इन अनुभवों को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा जारी है।

Related Articles

Back to top button