पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग 2021 के नोबेल पुरस्कार के लिए हुई नॉमिनेट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक तरफ महाभियोग की की कवायद चल रही है, तो दूसरी तरफ उनका नाम 2021 के नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।

ट्रंप के अलावा पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और लगातार सुर्खियों में बने हुए रूस के असंतुष्ट नेता एलेक्सी नवेलनी भी इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। लेकिन इनके अलावा और भी कई नाम नोबेल प्राइज की दौड़ में हैं। इनके बारे में आप कितना जानते हैं?

एक समाचार एजेंसी ने नॉर्वे के कानून निर्माताओं के साथ बातचीत पर आधारित जो सर्वे प्रकाशित किया है, उसके मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन और उसके ष्टह्रङ्क्रङ्ग कार्यक्रम को भी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह अहम बात है क्योंकि नॉर्वे के विधि निर्माताओं का रिकॉर्ड रहा है कि वो जिन्हें चुनते रहे हैं, अक्सर वो नोबेल विजेता बनते रहे।

क्या कहती है नोबेल कमेटी, क्या है टिप्पणी?

नोबेल विजेता का चयन नॉर्वे की नोबेल कमेटी करती है, जिसमें पांच सदस्य नॉर्वे की संसद द्वारा नियुक्त होते हैं. जहां तक नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेशन की बात है, तो इस मामले में यह कमेटी कोई टिप्पणी नहीं करती। पिछले करीब 50 सालों से पस्ताव भेजने वालों और जिनके प्रस्ताव विजेता साबित न हों, उनके नाम गोपनीय रखने की परंपरा निभाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटा ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बूढ़ा व्यक्ति कहा था