एक्जिट पोल: झारखंड से हो रही भाजपा की विदाई, कांग्रेस-जेएमएस को मिल रहा बहुमत

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव की वोटिंग पूरी होते ही एक्जिब पोल भी सामने आ गए हैं जिन्होंने भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएस) का गठबंधन यहां से बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल कर सकता है।

 

दो एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक कांग्रेस और जेएमएस का गठबंधन बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर सकते हैं। एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक जेएमएस और कांग्रेस के गठबंधन को 41 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी के खाते में 29 सीटें जा सकती हैं। आपकों बता दें कि एक्जिट पोल के नतीजे हमेशा सटीक नहीं होते हैं।

एबीपी न्यूज और सी-वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 35 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भाजपा के खाते में 32 सीटें जाती दिख रही हैं। इसी तरह अन्य छोटी पार्टियों को भी 14 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की झोली में 38 से 50 सीटें जा सकती हैं। जबकि बीजेपी का सफर 22-32 सीटों पर ही खत्म हो सकता है।

Advertisement