फाल्गुन महीना शुरू, जानिए कब है होली और शिवरात्रि

Falgun

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नए साल का पहला महीना चैत्र और आखिरी फाल्गुन होता है। इसे फागुन मास भी कहा जाता है। इसके बाद हिंदू नव वर्ष शुरू हो जाता है। फाल्गुन तीज-त्योहारों वाला महीना होता है। साथ ही इसमें मौसमी बदलाव भी होते हैं। वसंत ऋतु की शुरुआत इसी हिंदी महीने में होती है । 6 फरवरी, 2023 दिन सोमवार से फाल्गुन महीना शुरू हो गया है। यह माह 7 मार्च तक चलेगा। 7 मार्च को होलिका दहन होगा, उसके बाद 8 मार्च से चैत्र का महीना शुरू हो जाएगा।

फाल्गुन महीने के शुरुआती 13 दिन बाद शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। ये पर्व चौदहवीं तिथि यानी कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर मनाया जाता है। पुराणों के मुताबिक इस तिथि पर ही भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। ये पर्व इस बार 18 फरवरी को है। फाल्गुन महीने के खत्म होने पर यानी आखिरी दिन होलिका दहन होता है जो कि 7 मार्च को है। इसके बाद रंगों का त्योहार मनाते हैं, जो 8 मार्च को मनाया जाएगा।