फातिमा सना शेख का खुलासा- छेड़खानी का विरोध करने पर लड़के ने मारा था घूंसा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख इनदिनों नेटेफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘अजीब दास्तान’ को लेकर चर्चा में है, उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें सराहा जा रहा है। उन्होंने हाल में दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि एक लड़के ने उन्हें घूंसा मारा था जिसके बाद उनके पिता ने उस शख्स का पीछा किया। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह जिम से वर्कआउट करने के बाद अपने घर जा रही थीं तो रास्ते में एक लड़का उनका पीछा करने लगा और घूरने लगा। उन्होंने उस लड़के को टोका और बाद में दोनों के बीच बहस हो गई और वह उन्हें घूसा मारकर भाग गया।

फातिमा सना शेख ने कहा,”मैं रास्ते में जा रही थी जिम के बाद, एक लड़का आया और वो घूर रहा था. तो मैंने बोला,’क्या घूर रहा है?’ उसने कहा,’घूरूंगा मेरी मर्जी.’ मैंने कहा,’मार खाना है?’ उसने कहा,’मार’। उसके इतना कहने पर फातिमा ने उसे चाटा मार दिया। चाटा पड़ने पर उस लड़के ने भी फातिमा को घूसा मार दिया। बता दें कि सोमवार को सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया है।